विधानसभा चुनाव : झारखंड में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, रघुवर निकले जन आशीर्वाद, तो हेमंत सोरेन निकले बदलाव यात्रा पर
Updated at : 20 Sep 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

सभी दल सक्रिय रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गयी है. भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं. वहीं, झामुमो की ओर से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में उतर गये हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष दोनों ने अपनी […]
विज्ञापन
सभी दल सक्रिय
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधि तेज हो गयी है. भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं.
वहीं, झामुमो की ओर से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में उतर गये हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष दोनों ने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की. वे छह दिनों तक संताल परगना में प्रवास करेंगे.
साथ ही 581 किमी की यात्रा करेंगे. मुख्यमंत्री 20 सितंबर को शिकारीपाड़ा, 21 अमड़ापाड़ा, 22 को साहिबगंज, 23 को पोड़ैयाहाट व 24 को करमाटांड विद्यासागर की कर्मस्थली नंदन कानन से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. वहीं, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने लातेहार से यात्रा शुरू की है. वे अगले आठ दिनों तक बदलाव यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. श्री सोरेन 20 सितंबर को गढ़वा, 21 को पलामू, 22 को लोहरदगा, 23 को गुमला, 24 को सिमडेगा, 25 को चाईबासा व 26 सितंबर को खूंटी में यात्रा के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
तेजस्वी की संकल्प यात्रा 23-24 को देवघर व गोड्डा में : दूसरी ओर प्रदेश राजद पार्टी के बड़े नेता को चुनाव मैदान में उतारेगा. इसको लेकर कार्यक्रम तय कर लिये गये हैं.
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 सितंबर से संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. वे 22 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे. वे संकल्प यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे. 24 सितंबर को वे गोड्डा में संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे.
आज आयेंगे चिराग, लोजपा चुनावी अभियान में जुटेगी : लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे़ वे दो दिनों तक राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे़ चिराग हुसैनाबाद विधानसभा के जपला अनुमंडल मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे़ दूसरे दिन वह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र
में जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




