रांची : सुखदेव के बयान से आलाकमान को अवगत करायेगी पार्टी : कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 9:05 AM

विज्ञापन

रांची : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदे‌व भगत की ओर से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के खिलाफ लगाये गये आरोप को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत ने किन परिस्थितियों में यह बयान दिया है, यह तो वही बता सकते […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदे‌व भगत की ओर से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के खिलाफ लगाये गये आरोप को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत ने किन परिस्थितियों में यह बयान दिया है, यह तो वही बता सकते हैं.
परंतु उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए पार्टी आलाकमान को अवगत करायेगी. श्री शाहदेव ने कहा कि तीन अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये थे. इसमें झारखंड के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि संगठन से संबंधित किसी तरह के विवाद को मीडिया में नहीं ले जायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola