रांची : डैम घूम कर लौट रहे प्रेमी ने छात्रा पर चाकू से किया वार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2019 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लालपुर के एक कोचिंग में पढ़नेवाली चंदवा निवासी छात्रा के कथित प्रेमी अरविंद कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. प्रेमी ने उसकी गर्दन पर वार किया़ घटना रविवार को दिन के चार बजे पिठोरिया थाना क्षेत्र के रतन टांड़ (पतरातू व पिठोरिया का बाॅर्डर) के पास हुई. इसकी […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर के एक कोचिंग में पढ़नेवाली चंदवा निवासी छात्रा के कथित प्रेमी अरविंद कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. प्रेमी ने उसकी गर्दन पर वार किया़
घटना रविवार को दिन के चार बजे पिठोरिया थाना क्षेत्र के रतन टांड़ (पतरातू व पिठोरिया का बाॅर्डर) के पास हुई. इसकी सूचना पिठोरिया पुलिस को मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा निवासी महेंद्र साव के पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है़ छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद छात्रा का स्कूल का दोस्त है़ वह बाइक लेकर रविवार को रांची आया था़ लालपुर से छात्रा व अरविंद पतरातू घाटी व डैम घूमने गये थे़ लौटने के क्रम में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद अरविंद ने तेज धूप होने की बात कह कर बाइक को एक पेड़ के पास रोक दी और दोनों पेड़ के छांव में बैठ गये़
इसी बीच छात्रा जब तक कुछ समझ पाती अरविंद ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया़ छात्रा शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से भागते हुए रोड पर आ गयी़ वहां से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को शोर मचातेे देखा तो रूक कर पूछताछ की. छात्रा ने लोगों को सारी बातें बतायी़ इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस सूचना दी़ पिठोरिया पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




