रांची : आजीवन सजा काट रहे माले नेता ने गृह सचिव को लिखा पत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर में उम्रकैद की सजा काट रहे माले नेता बीएन सिंह ने गृह सचिव और जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर यतींद्रनाथ दास के शहादत दिवस पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास की इजाजत मांगी है. पत्र में सुप्रीम कोर्ट को कोट करते हुए उन्होंने लिखा है कि भारतीय जेलों को […]
विज्ञापन
रांची : केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर में उम्रकैद की सजा काट रहे माले नेता बीएन सिंह ने गृह सचिव और जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर यतींद्रनाथ दास के शहादत दिवस पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास की इजाजत मांगी है. पत्र में सुप्रीम कोर्ट को कोट करते हुए उन्होंने लिखा है कि भारतीय जेलों को सुधार गृह में तब्दील करने के लिए दिशा निर्धारित की गयी है. झारखंड में वीडियो कॉलिंग, एसटीडी बूथ के जरिये बेहतर संवाद, भोजन-नाश्ते में विविधता की पहल शामिल है, लेकिन इसका लाभ कैदियों को नहीं मिल पाता.
पत्र में उन्होंने 10 माह पूर्व आेपेन जेल स्थानांतरण के आवेदन और पैरोल सहित अन्य मांगों पर विचार करने को कहा है. इसके अलावे सजा पूरी कर चुके कैदियों को तत्काल रिहा करने, विशिष्ट परिहार पांच वर्षों में एक बार भी नहीं मिलने, कॉल रिकॉर्डिंग नियमावली के साथ किसानों की तरह मोबाइल फोन रखने की सुविधा कैदियों को देने, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की तर्ज पर जेल कैंपस के भीतर पार्क में परिजन से मुलाकात की सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










