राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार की VIP से अपील- वीआइपी गाड़ियों में बैठनेवाले संवेदनशील बनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 10:34 PM
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट कर नये ट्रैफिक रूल्स पर अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को न्यू मार्केट चौराहे पर हूटर बजाती हुई तीन वीआइपी गाड़ियां बायीं ओर से ओवरटेक करते हुए गुजरीं. चौराहे पर बस थोड़ा ठिठकी. फिर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ गयी, जबकि […]
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट कर नये ट्रैफिक रूल्स पर अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को न्यू मार्केट चौराहे पर हूटर बजाती हुई तीन वीआइपी गाड़ियां बायीं ओर से ओवरटेक करते हुए गुजरीं. चौराहे पर बस थोड़ा ठिठकी. फिर पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ गयी, जबकि सिग्नल रुकने का था.
इसमें आत्मचिंतन की जरूरत है. वीआइपी वाहनों में ड्राइवर की बगल में या तो साहब बैठते हैं या फिर सुरक्षाकर्मी. यातायात प्रशासन वीआइपी गाड़ियों में आगे बैठनेवालों को प्रेरित करें कि उन्हें आम लोगों से कैसे पेश आना चाहिए. उन्हें पता हो कि उनके द्वारा ट्रैफिक रूल्स के वॉयलेशन पर आम आदमी की क्या प्रतिक्रिया होती है.
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार कई सरकारी गाडि़यों का इंश्योरेंस नहीं कराया जाता है. कई सरकारी गाडि़यों के पास तो फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं हैं. इतना ही नहीं, सरकारी बाबु जिन गाडि़यों का इस्तेमाल कर रहे हैं उनमें कई गाडि़यों का तो रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










