रांची : झामुमो की डूबती नाव में कोई सवार नहीं होनेवाला : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने झामुमो के उस दावे काे हास्यास्पद बताया है, जिसमें झामुमो ने भाजपा के सात विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है़ श्री प्रभाकर ने कहा है कि झामुमो पहले अपना घर संभाले़ झामुमो की डूबती नाव में कोई सवार होने वाला नहीं है़ झामुमो […]
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने झामुमो के उस दावे काे हास्यास्पद बताया है, जिसमें झामुमो ने भाजपा के सात विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है़ श्री प्रभाकर ने कहा है कि झामुमो पहले अपना घर संभाले़ झामुमो की डूबती नाव में कोई सवार होने वाला नहीं है़ झामुमो भाजपा के बढ़ते जनाधार से बेचैन है़
अपने विधायकों पर अगर हेमंत सोरेन को इतना विश्वास है तो फिर विधायकों से मीडिया के सामने सफाई दिलवाने की हड़बड़ाहट क्यों हुई़ श्री प्रभाकर ने कहा कि झामुमो विधायक समझ चुके हैं कि हेमंत सोरेन का नेतृत्व महागठबंधन के नेता ही स्वीकार करने को तैयार नहीं है़ं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो ही नहीं, कांग्रेस और झाविमो भी संगठन को बिखरने से नहीं बचा पा रहे है़ं कांग्रेस के नये अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सहयोगी दलों को ही चोर बता रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




