छोटे से फैसले से जाम मुक्त हो गया मेन रोड लेकिन कुछ समस्याएं अब भी बरकरार

Updated at : 04 Sep 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे से फैसले से जाम मुक्त हो गया मेन रोड लेकिन कुछ समस्याएं अब भी बरकरार

रांची नगर निगम को अब भी कई मोर्चों पर करना होगा काम रांची : रांची नगर निगम और ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन कमेटी के एक छोटे से फैसले ने राजधानी की सबसे व्यस्त सड़क ‘मेन रोड’ की यातायात व्यवस्था को पटरी पर ला दिया है. एक सितंबर से ई-रिक्शों का परिचालन बंद होने के बाद से ही […]

विज्ञापन
रांची नगर निगम को अब भी कई मोर्चों पर करना होगा काम
रांची : रांची नगर निगम और ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन कमेटी के एक छोटे से फैसले ने राजधानी की सबसे व्यस्त सड़क ‘मेन रोड’ की यातायात व्यवस्था को पटरी पर ला दिया है. एक सितंबर से ई-रिक्शों का परिचालन बंद होने के बाद से ही यहां का ट्रैफिक स्मूथ हो गया है. कहीं जाम नहीं लग रहा. लोगों ने भी राहत महसूस की है. लेकिन कई जगहों पर अब भी दिक्कत महसूस हो रही है.
दरअसल, रांची नगर निगम द्वारा कई जगह पर सड़कों को ही पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित कर ठेकेदारों को सौंप दिया गया है. इस कारण ठेकेदार सड़क पर ही वाहन को खड़ा कर लोगों से पार्किंग शुल्क की वसूली कर रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशान चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने हो रही है.
यहां ठेकेदार के लोग वाहन को सड़क पर ही पार्क करवा रहे हैं. आधी सड़क यहां पार्किंग में खड़े वाहनों के कब्जे में है. ऐसे में निगम अगर इन चीजों पर सख्ती से पेश नहीं आयेगा, तो मेन रोड को जाममुक्त करना सपना ही रह जायेगा. वहीं, सड़क से सटी कई दुकानों के सामने अब भी दोपहिया वाहन खड़े किये जा रहे हैं. इससे कई जगहों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जा रहा है. नगर निगम को इन समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
मेन रोड में सिटी बसों की संख्या 12 हुई, आज से 15 हो जायेगी
रांची : मेन रोड में ई-रिक्शा बंद होने के बाद लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम ने 10 सिटी बसों का परिचालन शुरू कराया है. यात्रियों की संख्या का आकलन करते हुए यहां सिटी बसों की संख्या बढ़ायी जा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को दो सिटी बसें और शुरू की गयीं. वहीं, बुधवार को तीन और सिटी बसें बढ़ायी जायेंगी. बुधवार से 15 सिटी बसें मेन रोड में चलेंगी. निगम के ट्रांसपोर्ट सेल के अधिकारी ने कहा है कि जरूरत पड़ी, तो सिटी बसों की संख्या और बढ़ायी जा सकती है.
रात को कम होने लगी संख्या
नगर निगम ने मेन रोड में सिटी बसों के परिचालन के लिए सुबह 8:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है. लेकिन शाम ढलने के बाद बसों की संख्या कम होने लग रही है. ऐसे में लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. शहर के जागरूक लोगों ने नगर निगम से बसों की परिचालन रात के 8:00 बजे तक सुनिश्चित करने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola