रांची : भारतीय ट्राइबल पार्टी सभी सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 5:42 AM

विज्ञापन

रांची : राजस्थान व गुजरात में चार विधायकों वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी ने झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है़ रविवार को कार्निवाल, डिबडीह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परेश भाई वसावा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सभी आदिवासियों व कमजोर तबकों को एक मंच पर […]

विज्ञापन
रांची : राजस्थान व गुजरात में चार विधायकों वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी ने झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है़
रविवार को कार्निवाल, डिबडीह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परेश भाई वसावा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सभी आदिवासियों व कमजोर तबकों को एक मंच पर लाना है़ पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और आदिवासी हित के सभी प्रावधानों को ईमानदारी से लागू कराना है़
संविधान के अनुरूप है पत्थलगड़ी , तो हमारा समर्थन : पत्थलगड़ी और राजद्रोह से जुड़े सवाल पर राजस्थान के विधायक राजकुमार रोत ने कहा कि यदि संविधान के अनुरूप पत्थलगड़ी की जा रही है या ग्राम सभाओं का गठन किया जा रहा है, तो हम इसका समर्थन करते है़ं
जो संविधान के अनुरूप है, वह राजद्रोह नहीं हो सकता़ डॉ बेलाराम घोघरा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के राज्यपालों को वहां के मुख्यमंत्रियों ने सही तरीके से काम करने ही नहीं दिया है़
पत्थलगड़ी के मामले में राज्यपाल, प्रशासन और पत्थलगड़ी करनेवालों के बीच संवाद होना चाहिए़ इसके लिए पार्टी पहल करने के लिए तैयार है़ प्रदेश अध्यक्ष सधनू भगत ने कहा कि आदिवासी भाषाओं को यदि सरकारी नौकरियों से नहीं जोड़ा जाता है, तो बच्चे इससे दूर हो जायेंगे. इस अवसर पर के मोहन आर्य व अन्य ने भी विचार रखे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola