रांची : सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है राजनीतिक ताकत : सुदेश महतो

Updated at : 24 Aug 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है राजनीतिक ताकत : सुदेश महतो

आजसू में शामिल हुए वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर साहू रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय और विकास की बुनियाद ही आजसू पार्टी की राजनीति का आधार रहा है. झारखंड की भाषा, संस्कृति, भावना और झारखंडी विचारधारा को आजसू पार्टी ने हमेशा से ऊपर रखा […]

विज्ञापन
आजसू में शामिल हुए वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर साहू
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय और विकास की बुनियाद ही आजसू पार्टी की राजनीति का आधार रहा है. झारखंड की भाषा, संस्कृति, भावना और झारखंडी विचारधारा को आजसू पार्टी ने हमेशा से ऊपर रखा है़ वंचित समाज को आगे लाये बिना विकास या तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती है़
सामाजिक न्याय को मंजिल पर ले जाने के लिए राजनीतिक ताकत जरूरी है़ श्री महतो शुक्रवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़ मौके पर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए़
श्री महतो ने कहा कि झारखंड के पास उपलब्ध संसाधन को सजाने- संवारने की जरूरत है़ झारखंड आंदोलन और सामाजिक रूप से उपेक्षित लोगों की आवाज को बुलंद करने में पार्टी ने अपनी अलग पहचान बनायी है. पार्टी नेता संजय बसु मल्लिक ने कहा कि झारखंड आंदोलन में वैश्य समाज ने अहम भूमिका निभायी है़
वहीं महेश्वर साहू ने कहा कि झारखंड में आजसू ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने पिछड़े, वैश्यों, दलितों, मूलवासियों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों का साथ दिया है़ युवाओं और महिलाओं को आजसू पार्टी ने आगे बढ़ाया है़ इस मौके पर संताल परगना के पूर्व आइआरएस अधिकारी सनत कुमार मरांडी, युवा नेता सुजीत मुर्मू और डेविड डेनियल मुर्मू भी आजसू पार्टी में शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola