राजधानी रांची में पंचायत सचिवों की रैली चार को
Updated at : 19 Aug 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य भर के पंचायत सचिवों की रैली चार सितंबर को रांची में होगी. दिन के 11 बजे सदस्य मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे. वहां से रैली निकाली जायेगी. रैली के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को बिहार क्लब में झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर के पंचायत सचिवों की रैली चार सितंबर को रांची में होगी. दिन के 11 बजे सदस्य मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे. वहां से रैली निकाली जायेगी. रैली के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा.
यह निर्णय रविवार को बिहार क्लब में झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की अामसभा में लिया गया. आमसभा में 19 जिले के प्रतिनिधि पहुंचे. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सारे पंचायत सचिवों को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा. कहा कि पंचायत सचिवों ने अपनी नौ सूत्री मांग सरकार के पास रखी है, लेकिन उस पर कोई विचार नहीं हो रहा है.
ऐसे में आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है. सभा में सुखदेव मरांडी, जितेंद्र सिंह बड़ाईक, सदानंद प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा आदि ने अपनी बातें रखी. मौके पर संघ के नये सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




