ePaper

आइआरएस, 2019 क्यू-2 सर्वे : झारखंड में प्रभात खबर की नंबर-1 की बादशाहत बरकरार

Updated at : 18 Aug 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
आइआरएस, 2019 क्यू-2 सर्वे : झारखंड में प्रभात खबर की नंबर-1 की बादशाहत बरकरार

रांची : आइआरएस, 2019 क्यू-2 के आंकड़ों ने एक बार फिर प्रभात खबर को झारखंड का सबसे ज्यादा पढ़ा जानेवाला अखबार माना. झारखंड में प्रभात खबर की नंबर-1 की बादशाहत बरकरार है. यह बताता है कि प्रभात खबर पर झारखंड के पाठकों का भरोसा अटूट है. आंकड़े बताते हैं कि यह बिहार में दैनिक भास्कर […]

विज्ञापन
रांची : आइआरएस, 2019 क्यू-2 के आंकड़ों ने एक बार फिर प्रभात खबर को झारखंड का सबसे ज्यादा पढ़ा जानेवाला अखबार माना. झारखंड में प्रभात खबर की नंबर-1 की बादशाहत बरकरार है. यह बताता है कि प्रभात खबर पर झारखंड के पाठकों का भरोसा अटूट है.
आंकड़े बताते हैं कि यह बिहार में दैनिक भास्कर से ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है. बंगाल में भी पाठकों का भरोसा बना हुआ है. यहां के हिंदी अखबारों में प्रभात खबर मजबूती से दूसरे स्थान पर जमा हुआ है. प्रभात खबर ने देश के हिंदी अखबारों में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाये रखी है. इसकी कुल पाठक संख्या एक करोड़ 31 लाख(करीब) हो गयी है.
झारखंड में प्रभात खबर की कुल पाठक संख्या 47 लाख, 22 हजार है, जो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखबार से 9 लाख 22 हजार पाठक ज्यादा है और दैनिक भास्कर की पाठक संख्या से दोगुने से भी ज्यादा है. आइआरएस, 2019 क्यू- 2 (औसत पाठक संख्या) के अनुसार झारखंड मेें सिर्फ प्रभात खबर की पाठक संख्या में सकारात्मक वृद्धि हुई है. शेष अखबारों में नकारात्मक वृद्धि हुई है.
बिहार के आंकड़े बताते हैं कि पटना जिले में प्रभात खबर की पाठक संख्या में 4 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है, जबकि दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर की पाठक संख्या में क्रमश: -8 प्रतिशत और -14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola