ePaper

चान्हो : बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी अधमरा

Updated at : 18 Aug 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
चान्हो : बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी अधमरा

चान्हो : थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी कैला उरांव (40 वर्ष) को मारपीट कर अधमरा कर दिया. उसे चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. […]

विज्ञापन

चान्हो : थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी कैला उरांव (40 वर्ष) को मारपीट कर अधमरा कर दिया. उसे चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. घटना दोपहर करीब एक बजे की है.

बताया जा रहा है कि घर में बच्ची अपने चार वर्षीय भाई के साथ अकेली थी. बच्ची को घर में अकेला देख वहां कैला उरांव आया और उसे पकड़ कर घर में कोठा के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया. इसी बीच खेत में काम करने गयी बच्ची की मां घर लौटी. उसे देख कैला उरांव भाग खड़ा हुआ.

बाद में बच्ची की मां कोठा के अंदर गयी, तो वहां बच्ची को वस्त्र विहीन देख पूछताछ की. बच्ची ने उसे कैला उरांव की हरकत के संबंध में बताया.

उसकी मां ने यह जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने कैला उरांव को ढूंढना शुरू किया तो वह गांव के ही एक गुमटी में छुपा हुआ मिला. ग्रामीणों ने उसे वहां से निकाला व जम कर धुनाई की. इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया. मामले में बच्ची के बयान पर आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार कैला उरांव चरित्रहीन व्यक्ति है. वह पहले भी गांव में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है.

मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

मांडर : नरकोपी थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आयी है. घटना शनिवार दोपहर की बतायी जाती है. उस वक्त युवती घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव का ही मिनहाज नामक युवक वहां पहुंचा. युवती को जबरन घर के अंदर ले गया व उसके मुंह को दुपट्टा से बांध कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसी बीच युवती की मां घर पहुंची, तो मिनहाज वहां से भाग निकला. ग्रामीणों के अनुसार मिनहाज ने कुछ ही दूरी पर अपना ऑटो खड़ा किया था, जिसमें सवार होकर वह फरार हो गया. घटना की सूचना नरकोपी थाना को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola