15 अगस्त 1947 झारखंड के लाल ने लंदन के इंडिया हाउस में फहराया था तिरंगा

राणाप्रताप, रांची : 11 अगस्त 1765 की इलाहाबाद संधि से ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में जो शासन स्थापित हुआ, उसकी समाप्ति 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के साथ हुई थी. इस एेतिहासिक क्षण के गवाह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड में मौजूद लोग भी बने थे.15 अगस्त 1947 को एक तरफ […]
राणाप्रताप, रांची : 11 अगस्त 1765 की इलाहाबाद संधि से ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में जो शासन स्थापित हुआ, उसकी समाप्ति 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के साथ हुई थी. इस एेतिहासिक क्षण के गवाह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड में मौजूद लोग भी बने थे.15 अगस्त 1947 को एक तरफ लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया जा रहा था, तो उसी दिन लंदन के इंडिया हाउस में झारखंड के लाल कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव ने तिरंगा फहराया था. शाहदेव भारतीय स्काउटिंग टीम के कप्तान थे. तब इंडिया हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर यूनियन जैक की जगह भारतीय तिरंगा फहराया गया था. इसकी अध्यक्षता अनुग्रह नारायण सिंह ने की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










