भारत में शिक्षा भारतीय प्रक्रिया से ही दी जाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 8:08 AM
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में नयी शिक्षा नीति 2019 विषय पर आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गयी. रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि भारत में शिक्षा भारतीय प्रक्रिया से दी जानी चाहिए. इस शिक्षा में संस्कार और चरित्र दो मुख्य घटक होने […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में नयी शिक्षा नीति 2019 विषय पर आदित्य प्रकाश जालान बीएड कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गयी. रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि भारत में शिक्षा भारतीय प्रक्रिया से दी जानी चाहिए. इस शिक्षा में संस्कार और चरित्र दो मुख्य घटक होने चाहिए.
इसे छोड़कर आगे नहीं बढ़ा जा सकता. डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव ( कुलपति, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि) ने कहा कि उच्च शिक्षा में मूल्यपरक शिक्षा को अनिवार्य स्थान देने से ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य पूर्ण होगा. यह शिक्षा केवल दिखावे के लिए न हो, मूल्यपरक शिक्षा का पाठ्यक्रम बने. उसमें जीवन दर्शन का समावेश हो एवं उसकी पूर्ण अंकों की अनिवार्य विषय के रूप में परीक्षा ली जाये.
रामकृष्ण मिशन के स्वामी भवेशानंद ने शिक्षा के त्रिभाषा सूत्र पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता दिलीप कुमार झा (क्षेत्रीय सचिव, उत्तर-पूर्व क्षेत्र विद्या भारती) ने कहा कि शिक्षा वही है, जो नौकरी तो दिलाये पर समाज हित में अपने पेशे का उपयोग करना भी सिखाये. अपनी नयी शिक्षा नीति में ऐसी व्यवस्था बने, जो समाज हित के लिए उद्यत मनुष्यों का निर्माण कर सके. साथ ही अच्छे पेशेवर भी तैयार कर सके.
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवव्रत पाहन ने की. समापन सत्र में डॉ सविता सेंगर (कुलपति, राय विवि) ने विचार रखे. कहा प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति में गुरुकुल में प्रश्न पूछने का गुरु से अधिकार था. उन्होंने शिक्षा एवं संस्कृति शोध प्रक्रिया के अभाव पर भी अपने मंतव्य रखे. विषय प्रवेश मुकेश नंदन ने कराया.
संचालन अमरकांत झा एवं धन्यवाद ज्ञापन रमेशमणि पाठक ने किया. मौके पर डॉ डीएन सिंह, प्राचार्य डॉ रामकेश पांडेय, राजीव कमल बिट्टू, डॉ जेडी पांडेय, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी सहित आचार्य, बंधु-भगिनी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










