पकड़ी बरवाडीह कोल माइंस में मानकों की अनदेखी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 1:27 AM
रांची : पकड़ी बरवाडीह कोल माइंस में फॉरेस्ट क्लीयरेंस के निर्धारित मानकों का आधे-अधूरे ढंग से पालन किया जा रहा है. कई मानकों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है और कोयला का उत्खनन हो रहा है. यह कोल माइंस एनटीपीसी द्वारा संचालित है. इससे संबंधित एक रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को भेजी […]
रांची : पकड़ी बरवाडीह कोल माइंस में फॉरेस्ट क्लीयरेंस के निर्धारित मानकों का आधे-अधूरे ढंग से पालन किया जा रहा है. कई मानकों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है और कोयला का उत्खनन हो रहा है. यह कोल माइंस एनटीपीसी द्वारा संचालित है. इससे संबंधित एक रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को भेजी गयी है.
गौरतलब है कि सोसाइटी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस में एनजीटी ने एक समिति बनाकर एनटीपीसी के पकड़ी बरवाडीह के कोल माइंस के फॉरेस्ट क्लीयरेंस की जांच करायी थी. जांच के बाद समिति ने कई मामलों में वन विभाग के नियमों का उल्लंघन पाते हुए कंपनी को उसका पालन करने का निर्देश दिया है.
- कमेटी ने एनजीटी को भेज दी रिपोर्ट
- कई मानकों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है
- कोयला का उत्खनन किया जाना बदस्तूर जारी है
- बिना चेक डैम बने, एनटीपीसी ने कंस्ट्रक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया.
- खनन के दौरान ओबी (ओवर बर्डन) को कहां रखा जाना है, इस बारे में कंपनी ने किसी तरह की कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी है.
- खनन इलाके में पुराने पेड़ सूख रहे हैं. जिस तरह से मिट्टी का कटाव हो रहा है, उसके लिए उतना बीजारोपण नहीं हुआ जितने की जरूरत है.
- खनन के बाद कोयले को 20 मीटर चौड़े कन्वेनर बेल्ट से खनन इलाके से ट्रांसपोर्टेशन साइडिंग तक ले जाया जाना था, पर कोयले की ढुलाई ट्रक से की जा रही है.
- सुरक्षित जोन की पहचान अभी तक नहीं की गयी है. जमीन पर कहीं भी ऐसे जोन दिखायी नहीं दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










