प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता, पाली की टीम बनी विजेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 7:45 AM
विज्ञापन
रातू : नवीन स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में हाइस्कूल मैदान में आयोजित प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पाली ने जीता. उसने फाइनल में रातू दक्षिणी को 4-3 से हराया. वहीं चंदाघासी ने सुंडिल को 1-0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण समारोह में खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि हार […]
विज्ञापन
रातू : नवीन स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में हाइस्कूल मैदान में आयोजित प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पाली ने जीता. उसने फाइनल में रातू दक्षिणी को 4-3 से हराया. वहीं चंदाघासी ने सुंडिल को 1-0 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण समारोह में खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, हारने वाला ही अच्छा प्रदर्शन कर आगे जीत सकता है.
सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को मंच मिलता है. प्रतिभा की पहचान कर उसे आगे बढ़ाने में सहयोग किया जायेगा. एकेडमी के संरक्षक विधायक नवीन जायसवाल ने क्षेत्र में स्टेडियम बन जाने पर अकादमी द्वारा प्रशिक्षण दिलाने का आश्वासन दिया.
विधायक गंगोत्री कुजूर व रामकुमार पाहन ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता को 31 हजार, तृतीय स्थान पर रहनेवाली टीम को 21 हजार व चतुर्थ स्थान पानेवाली टीम को 11 हजार नकद, कप व खस्सी प्रदान किया गया. वहीं प्रतियोगिता में शामिल 32 टीमों के खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व अतिथियों ने हाइस्कूल मैदान में स्टेडियम का शिलान्यास किया.
मौके पर बीडीओ अविनाश पुर्णेंदू, सीओ राजेश मिश्र, डॉ लक्ष्मण उरांव, रंजीत मिश्रा, अखौरी नीरज, कृष्णा गोप, कृष्णा भगत, जेम्सबोन खलखो, देवेंद्र सिंह, गोपाल प्रसाद, प्रदीप टोप्पो, बंधन उरांव, जियाउल होदा, मनोज साहू, अयोध्या प्रसाद, ईश्वर गोप, प्रदीप टोप्पो, संजीव एक्का, मुखिया सुषमा तिर्की, फुल कुमारी देवी, ज्योति देवी, रीता भगत, एस केरकेट्टा, नीलम तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










