झारखंड कांग्रेस में किचकिच जारी, की जा सकती है फेरबदल
Updated at : 09 Aug 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस में बड़े नेताओं के बीच विवाद फिलहाल नहीं सलटा है़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ कांग्रेस के कई आला नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है़ इस मामले में दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने पंचायती भी हुई़ इधर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस में बड़े नेताओं के बीच विवाद फिलहाल नहीं सलटा है़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ कांग्रेस के कई आला नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है़ इस मामले में दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने पंचायती भी हुई़ इधर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार के बीच भी किचकिच है़
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच कहा-सुनी हुई है़ लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद से दोनों नेताओं के बीच दूरी बढ़ी है़ ऐसे हालात में प्रदेश कांग्रेस में बड़ी फेरबदल होने की बात कही जा रही है़ सूचना है कि प्रदेश कांग्रेस में एक कार्यकारी अध्यक्ष के साथ प्रमंडलवार प्रभारी बनाये जाने पर मंथन किया जा रहा है़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी फिलहाल इस व्यवस्था से संगठन चलाने पर विचार कर रही है़
पिछले दिनों दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक के दौरान भी खुल कर मामला अाया था़ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, ददई दुबे सहित कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत करते हुए फेरबदल करने की मांग की थी. ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व बीच का रास्ता तलाश करने में जुटा है़
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल, झारखंड की नजर दिल्ली पर : कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 10 अगस्त को दिल्ली में होगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर फैसला होना है. इस बैठक पर झारखंड की भी नजर है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय होने के बाद झारखंड के नेतृत्व को लेकर भी निर्णय होना है. इसके बाद ही महागठबंधन की बात बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




