रांची : हरमू नदी की सफाई के लिए करें प्रचार-प्रसार : सचिव
Updated at : 07 Aug 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर विकास व आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को हरमू नदी में हुए जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति का जायजा लिया. वे विभागीय अधिकारियों और काम करानेवाली एजेंसी के अफसरों के साथ हरमू नदी इलाके में पहुंचे. सभी कार्यों को देखने के बाद श्री सिंह ने यहां पौधरोपण किया. साथ […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास व आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को हरमू नदी में हुए जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति का जायजा लिया.
वे विभागीय अधिकारियों और काम करानेवाली एजेंसी के अफसरों के साथ हरमू नदी इलाके में पहुंचे. सभी कार्यों को देखने के बाद श्री सिंह ने यहां पौधरोपण किया. साथ ही नदी की साफ-सफाई को लेकर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
हरमू नदी की सौंदर्यीकरण योजना के तहत एलएंडटी कंपनी को नदी के संरक्षण और पौधारोपण का काम दिया गया है. मौके पर सचिव ने जुडको के अधिकारियों को कहा कि वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से परामर्श लें कि नदी के भीतरी भाग में किस तरह के पेड़ लगाये जायें. कृषि वैज्ञानिक नारियल का पेड़ लगाने का सलाह देते हैं, तो बेहतर होगा. सचिव ने नदी की सफाई व पर्यावरण संरक्षण का भी निर्देश दिया.
कहा : नदी के किनारे जगह-जगह पर डस्टबिन लगाये जायें. नदी किनारे स्क्रीन भी लगाये जायें. लोगों में जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक एनजीओ का चयन करने को भी कहा. सचिव ने कहा कि नदी से निकलनेवाले कचरे और बाहर से फेंके जानेवाले कचरे के उठाव के लिए कचरा वाहनों की तैनाती की जाये.
अब तक नदी के किनारे बने पाथ-वे के बाहर पेड़ लग रहे थे. अब पाथ वे पर भी जगह -जगह पेवर्स ब्लॉक हटाकर पेड़ लगायें. नदी किनारे लगनेवाले घास के लिए ड्रीप्ड एरीगेशन की भी व्यवस्था करें. नदी के पानी का इस्तेमाल न करें. पाथ-वे पर लोगों के टहलने की अच्छी व्यवस्था हो.
पौधे उखाड़ दिये हैं लोगों ने : मौके पर अफसरों ने सचिव को बताया कि यहां पर काफी पौधे लगाये गये थे, लेकिन लोगों ने काफी उखाड़ दिये हैं. सचिव ने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है.
इस दिशा में काम हो. उन्हें बताया कि इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा. मौके पर विभागीय मुख्य अभियंता आरके वासुदेवा, जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एडमिन) डीडी मिश्रा, जीएम सुदिप्तो सेनगुप्ता, डीजीएम आलोक मंडल के साथ जुडको और एलएंडटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




