रांची : अभियान चला कर एक-एक व्यक्ति को दें योजनाओं की जानकारी : सुनील बर्णवाल

Updated at : 04 Aug 2019 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अभियान चला कर एक-एक व्यक्ति को दें योजनाओं की जानकारी : सुनील बर्णवाल

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने की जनसंपर्क कार्यों की समीक्षा रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील बर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना मुख्यमंत्री की सबसे अहम प्राथमिकताएं हैं. इन योजनाओं की जानकारी और इसका लाभ कैसे लिया […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने की जनसंपर्क कार्यों की समीक्षा
रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील बर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना मुख्यमंत्री की सबसे अहम प्राथमिकताएं हैं. इन योजनाओं की जानकारी और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसे बताना जनसंपर्क विभाग का दायित्व है.
ऐसे में इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मेला-प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक आदि के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का व्यापक और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे. डॉ बर्णवाल ने यह बातें शनिवार को सूचना भवन में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कही.
गोल्डेन कार्ड वितरण के लिए 16 से चलेगा अभियान
डॉ बर्णवाल ने कहा कि राज्य के सभी 57 लाख परिवारों के पास गोल्डन कार्ड हो, इस पर सरकार का विशेष जोर है, ताकि उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके. इसी के मद्देनजर 16 अगस्त से गोल्डेन कार्ड बनाने व वितरण के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है. यह अभियान 23 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान कैंप लगाकर लोगों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया जायेगा.
14 लाख महिलाओं को मिलेगा उज्ज्वला का लाभ
राज्य की 29 लाख महिलाओं को अब तक उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और गैस चूल्हा दिया जा चुका है. अगले दो महीने के अंदर 14 लाख और महिलाओं को इसका लाभ देने का लक्ष्य है. डॉ बर्णवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि वे इस योजना का भी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें.
प्रचार-प्रसार में स्थानीय भाषा का करें इस्तेमाल
डॉ वर्णवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करें. संथाल परगना इलाके में संताली, कोल्हान में हो भाषा का इस्तेमाल किया जाए, ताकि टारगेट ग्रुप को यह आसानी से समझ में आ सके. उन्होंने संताल परगना इलाके में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्रों में ओलचिकी लिपि में योजनाओं को लिखने का निर्देश दिया.
अविवाहित युवतियों को मिलेगा 10 हजार : डॉ सुनील बर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत वैसी युवतियों जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है, अविवाहित हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, उन्हें 10 हजार रुपये दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola