महिंद्रा फाइनेंस ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल स्कूल में बनवाया शौचालय

रांची : महिंद्रा फाइनेन्स ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करवाया. मौके पर रीजनल एचआर समीक्षा और उनकी टीम ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया. बच्चों को शौचालय के उपयोग के बारे में प्रेरित किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के […]
रांची : महिंद्रा फाइनेन्स ने सीएसआर के तहत संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण करवाया. मौके पर रीजनल एचआर समीक्षा और उनकी टीम ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया. बच्चों को शौचालय के उपयोग के बारे में प्रेरित किया गया.
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया. शिक्षिका डेजी मुस्कान के निर्देशन में बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया. प्राचार्या सुषमा केरकेट्टा ने बच्चों को सामाजिक जिम्मेवारी के बारे में बताया और उन्हें शिक्षा और संस्कार से खुद को योग्य बनाने की बात कही. उपप्राचार्य साइमन सार्की ने कार्यक्रम का संचालन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










