रांची : तकनीकी संस्थानों में नामांकन शिड्यूल जारी

Updated at : 01 Aug 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तकनीकी संस्थानों में नामांकन शिड्यूल जारी

15 मई तक राज्य सरकार/विवि से मान्यता/संबद्धता लेने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी रांची : राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए टाइम शिड्यूल जारी किया है. इसके तहत प्रवेश परीक्षा मई में होनी है. इसके बाद नौ जून तक रिजल्ट जारी कर देना है, जबकि […]

विज्ञापन
15 मई तक राज्य सरकार/विवि से मान्यता/संबद्धता लेने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
रांची : राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में तकनीकी संस्थानों में नामांकन के लिए टाइम शिड्यूल जारी किया है. इसके तहत प्रवेश परीक्षा मई में होनी है. इसके बाद नौ जून तक रिजल्ट जारी कर देना है, जबकि प्रथम राउंड की काउंसेलिंग व नामांकन 30 जून तक पूरा कर लेना है. द्वितीय राउंड की काउंसेलिंग व नामांकन 10 जुलाई तक पूरा कर लेना है. इसके बाद अन्य कोटा से एलॉट सीट पर नामांकन लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गयी है. तकनीकी संस्थानों में एक अगस्त से शैक्षणिक सत्र शुरू कर देना है. राज्य सरकार द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक अब 15 अगस्त के बाद किसी भी हाल में नामांकन नहीं लिया जायेगा.
तकनीकी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 अप्रैल तक हर हाल में एआइसीटीइ से मान्यता आदि लेने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, जबकि 15 मई तक राज्य सरकार/विवि से संबद्धता/मान्यता आदि लेेने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे. इसके बाद संस्थानों के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा. कहा गया है कि निजी/पीपीपी मोड पर संचालित तकनीकी संस्थानों को हरवर्ष में संबंधित विवि द्वारा संबद्धता प्रदान की जानी है. आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क तथा संस्थानों को एआइसीटीइ से प्रत्येक वर्ष निर्धारित निर्गत पत्र की प्रति विवि में जमा करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola