ePaper

रांची :रक्षा बंधन के बहाने आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मुख्यमंत्री के लिए जमा की जायेंगी पांच लाख राखियां

Updated at : 01 Aug 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :रक्षा बंधन के बहाने आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मुख्यमंत्री के लिए जमा की जायेंगी पांच लाख राखियां

रघुवर दास छह को जायेंगे दिल्ली रांची : भाजपा समाज के सभी वर्गों को साधने की रणनीति बना रही है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर रघुवर सरकार भी आधी आबादी का भरोसा जीतने की तैयारी कर रही है. इसी रणनीति के तहत भाजपा व संगठन के लोग रक्षा बंधन को देखते हुए अधिक से […]

विज्ञापन

रघुवर दास छह को जायेंगे दिल्ली

रांची : भाजपा समाज के सभी वर्गों को साधने की रणनीति बना रही है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर रघुवर सरकार भी आधी आबादी का भरोसा जीतने की तैयारी कर रही है. इसी रणनीति के तहत भाजपा व संगठन के लोग रक्षा बंधन को देखते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है़ भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य राज्यभर के बूथों से राखी संग्रह कार्यक्रम चलायेंगी़ इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री के लिए पांच लाख राखियों का संग्रह किया जायेगा.

यह अभियान एक से नौ अगस्त तक चलाया जायेगा़ 15-16 अगस्त को 10 हजार महिला कार्यकर्ता राजधानी में जुटेंगी और मुख्यमंत्री रघुवर दास को राखी बांधेगी़ बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर की उपस्थिति में कार्यक्रम का खाका तैयार हुआ़

विजय रहाटकर ने बताया कि राज्यभर में दो लाख महिला सदस्य बनायी जायेंगी़ साथ ही राखी संग्रह का कार्यक्रम भी चलेगा़ राज्यभर के 29 हजार बूथों से पांच लाख राखी संग्रहित की जायेगी़ हर बूथ से बहनें कम-से-कम 25 राखी लायेंगी़

स्त्री सम्मान समारोह आयोजित कर संगठन की बहनें मुख्यमंत्री को राखी बांधेगी. इस अभियान से पार्टी लोगों तक पहुंचेंगी. संगठन को दो सूत्री टास्क मिला है़ सांगठनिक काम के साथ सरकार का प्रचार करना भी रणनीति का हिस्सा है़

41 महिला सांसद भाजपा की : श्रीमती रहाटकर ने कहा कि आज भाजपा में सबसे अधिक 41 महिला सांसद है़ं देश में सात राज्यपाल महिला है. झारखंड में भी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट दिया जायेगा़ मौके पर मंत्री नीरा यादव, डॉ लुइस मरांडी, प्रदेश प्रभारी कलावती, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, उषा पांडेय और काजल प्रधान मौजूद थी़ं

राज्यभर से जुटेंगी 10 हजार महिलाएं, सीएम को बांधेंगी राखी

ट्रिपल तलाक विधेयक से अमानवीय प्रथा का अंत

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर ने कहा कि राज्यसभा से ट्रिपल तलाक विधेयक पारित होने के साथ ही देश में वर्षों से चल रही अमानवीय प्रथा का अंत हो गया है़ यह देश के लिए ऐतिहासिक पल है़ मुसलिम बहनों में केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आशा का संचार हुआ है़ मुसलिम बहनों के लिए समानता का युग शुरू हुआ है़

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास छह को जायेंगे दिल्ली

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास छह अगस्त को दिल्ली जायेंगे. वह दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार से जुड़े विभागों की योजनाओं में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे.

इसके अलावा मुख्यमंत्री संगठन से जुड़े नेताओं से भी मिलेंगे. 11 जुलाई को भी मुख्यमंत्री पांच विभागों के केंद्रीय मंत्रियों से मिले थे और उनके साथ बैठक कर केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की थी. मुख्यमंत्री के साथ दस सचिव भी दिल्ली में आयोजित बैठकों में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola