घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर गये हाथी
Updated at : 27 Jul 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

बुढ़मू : हाथियों ने गुरुवार की देर रात पिरागुटू गांव के कनौदातरी टोला में उत्पात मचाया. बैजू उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर एक बोरा चावल व एक बोरा महुआ खा गये. विश्वा उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर दो बोरा धान चट कर गये. वहीं घरेलू सामग्री नष्ट कर दी. इसके बाद हाथी वासुदेव मुंडा का […]
विज्ञापन
बुढ़मू : हाथियों ने गुरुवार की देर रात पिरागुटू गांव के कनौदातरी टोला में उत्पात मचाया. बैजू उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर एक बोरा चावल व एक बोरा महुआ खा गये. विश्वा उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर दो बोरा धान चट कर गये.
वहीं घरेलू सामग्री नष्ट कर दी. इसके बाद हाथी वासुदेव मुंडा का घर क्षतिग्रस्त कर आटा तथा चावल खा गये. यमुना मुंडा का घर तोड़कर चावल चट कर गये. हाथियों का झुंड दिन भर चाया के जंगलों में मंडराता रहा. बताया गया कि रात में हाथियों को चान्हो की ओर खदेड़ा जायेगा.
एमडीएम का चावल खा गया हाथी
इटकी. प्रखंड के वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथी का उत्पात पुनः शुरू हो गया है. एक हाथी गुरुवार की रात डोला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के कार्यालय के दरवाजे की कुंडी उखाड़ कर एमडीएम का करीब 12 किलो चावल चट कर गया. वहीं रजिस्टर सहित अन्य सामग्रियों को बिखेर दिया. ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास दो हाथी विचरण करते देखे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




