रांची : मांगे पूरी नहीं होने पर 29 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Updated at : 27 Jul 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी डीजल टैक्सी, पेट्रोल ऑटो, ई रिक्शा चालकों की 8 सूत्री मांगों को लेकर 22 जुलाई से राजभवन के समीप अनशन बैठे हुए है़ं अनशन के पांचवें दिन भी कोई अधिकारी, मंत्री या विपक्ष का नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा़ हालांकि संयुक्त चालक संघ की […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी डीजल टैक्सी, पेट्रोल ऑटो, ई रिक्शा चालकों की 8 सूत्री मांगों को लेकर 22 जुलाई से राजभवन के समीप अनशन बैठे हुए है़ं अनशन के पांचवें दिन भी कोई अधिकारी, मंत्री या विपक्ष का नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा़
हालांकि संयुक्त चालक संघ की बैठक जरूर हुई, जिसमें मांगें पूरी नहीं होने पर 29 जुलाई से तीनों ऑटो चालक संघ ने हड़ताल की घोषणा की. निर्णय लिया कि 27 जुलाई को 11 बजे राजभवन के सामने दो बजे तक काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीति का विरोध करेंगे़ 28 जुलाई को शाम छह बजे राजभवन से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा़ 29 जुलाई से टैक्सी, ऑटो, ई रिक्शा चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




