रांची : एनडीए विधायक दल की बैठक में सदन को लेकर बनी रणनीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्री सरयू राय व आजसू के विधायक नहीं पहुंचे विधायकों को तैयारी के साथ सदन में आने को कहा गया रांची : मॉनसून सत्र को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री आवास में हुई. इस दौरान सदन को लेकर रणनीति बनी़ बैठक में मंत्री सरयू राय और सहयोगी दल आजसू […]
विज्ञापन
मंत्री सरयू राय व आजसू के विधायक नहीं पहुंचे
विधायकों को तैयारी के साथ सदन में आने को कहा गया
रांची : मॉनसून सत्र को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री आवास में हुई. इस दौरान सदन को लेकर रणनीति बनी़ बैठक में मंत्री सरयू राय और सहयोगी दल आजसू के विधायक नहीं पहुंचे़ मुख्य सचतेक राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आना है़ सदन में विधेयक आयेंगे, ऐसे मेें संशोधन को लेकर वोटिंग की नौबत आ सकती है़ इसलिए उपस्थिति अनिवार्य है़
मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण बैठक एक घंटे में खत्म कर दी गयी़ इस दौरान विधायक फूलचंद मंडल ने विधायकों को जमीन आवंटन का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा़ इस पर मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि रसीद कट चुकी है मंत्री अमर बाउरी ने विभागीय स्तर पर उठाये गये कदम की जानकारी दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




