एचइसी में पहली बार भारतीय सेना के लिए रेलवे फोल्डिंग लोडिंग रैंप बनेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 7:41 AM
विज्ञापन
रांची : भारतीय सेना के लिए एचइसी में पहली बार रेलवे लोडिंग रैंप बनेगा. इस संबंध में प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने एचइसी को अभी एक पीस रेलवे लोडिंग रैंप का ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर को सफलतापूर्वक बनाने के बाद एचइसी को और […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय सेना के लिए एचइसी में पहली बार रेलवे लोडिंग रैंप बनेगा. इस संबंध में प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने एचइसी को अभी एक पीस रेलवे लोडिंग रैंप का ऑर्डर दिया है.
इस ऑर्डर को सफलतापूर्वक बनाने के बाद एचइसी को और ऑर्डर मिलेगा. भारतीय सेना को एक हजार पीस रेलवे लोडिंग रैंप चाहिए. एचइसी में बननेवाले लोडिंग रैंप को फोल्डिंग करने की सुविधा रहेगी, जिससे सेना के वाहनों को कोच में चढ़ाने के बाद लोडिंग रैंप को फोल्ड कर कोच में रखा जा सके.
जिस स्टेशन पर वाहनों को उतारना होगा, वहां पर लोडिंग रैंप का उपयोग किया जा सके. एचइसी में 30 से 50 टन के वाहनों को रेलवे कोच में चढ़ाने के लिए लोडिंग रैंप बनेगा. एक फोल्डिंग रैंप की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










