बेड़ो : नाबालिग की गला रेत कर हत्या

Updated at : 18 Jul 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बेड़ो : नाबालिग की गला रेत कर हत्या

बेड़ो : थाना क्षेत्र के महरु गांव में मंगलवार की रात में ढुका मुंडा की नाबालिग 17 वर्षीय बेटी सीता धान की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. सीता अपने घर के एक कमरे चचेरी बहन संतोषी धान के साथ सोयी हुई थी. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने खिड़की की रड तोड़ कर कमरे […]

विज्ञापन
बेड़ो : थाना क्षेत्र के महरु गांव में मंगलवार की रात में ढुका मुंडा की नाबालिग 17 वर्षीय बेटी सीता धान की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. सीता अपने घर के एक कमरे चचेरी बहन संतोषी धान के साथ सोयी हुई थी. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने खिड़की की रड तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया और सीता को जमीन पर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. युवती के पेट में भी गहरे जख्म के निशान हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दरवाजा खोल कर भाग गये. सुबह 5.30 सीता जब नहीं उठी तो मां धौली मुंडाइन उसके कमरे में गयी तो देखा दरवाजा खुला था. सीता पलंग के नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी.
धौली ने ग्रामीणों को बुलाया. ग्रामीणों ने बेड़ो को सूचना दी. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी व एएसआइ आकाश कुमार के साथ शस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटना स्थल पर छानबीन कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola