झारखंड में आंखों के पर्दे की बीमारी पर डॉ विभूति कश्यप कर रहे शोध
Updated at : 14 Jul 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : ऑल इंडिया ऑपथलमॉलजिकल सोसाइटी द्वारा डायबिटीज के मरीजों के लिए झारखंड में रिसर्च शुरू किया गया है. एम्स नयी दिल्ली से प्रशिक्षित विट्रियो रेटिना सर्जन डाॅ विभूति कश्यप ने यह कार्य राज्य के विभिन्न जिलों में शुरू किया है. इसके तहत झारखंड नेत्र सोसाइटी और कश्यप मेमोरियल आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में […]
विज्ञापन
रांची : ऑल इंडिया ऑपथलमॉलजिकल सोसाइटी द्वारा डायबिटीज के मरीजों के लिए झारखंड में रिसर्च शुरू किया गया है. एम्स नयी दिल्ली से प्रशिक्षित विट्रियो रेटिना सर्जन डाॅ विभूति कश्यप ने यह कार्य राज्य के विभिन्न जिलों में शुरू किया है.
इसके तहत झारखंड नेत्र सोसाइटी और कश्यप मेमोरियल आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये. 28 जुलाई को रांची और चार अगस्त को गढ़वा में डायबिटीक रिसर्च कैंप लगाया जायेगा.
डाॅ विभूति ने बताया कि इस रिसर्च से राज्य के डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को फायदा होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नयी दवा की खोज के लिए कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल को चुना है. यह राज्य का पहला अस्पताल बना है, जिसे नयी दवा की खोज में सहयोग करने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




