रांची : सरकार हर मोर्च पर विफल रही है : झामुमो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है. सरकार कानून व्यवस्था, अबाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पेय जल व खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था, चिकित्सा सहित सभी बुनियादी सेवा व्यवस्था में विफल हो गयी है और अब अपनी सारी गलतियों को छिपाने के लिए तरह–तरह के नये सपनों […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है. सरकार कानून व्यवस्था, अबाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पेय जल व खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था, चिकित्सा सहित सभी बुनियादी सेवा व्यवस्था में विफल हो गयी है और अब अपनी सारी गलतियों को छिपाने के लिए तरह–तरह के नये सपनों के साथ जनता के सामने अपने को पेश कर रही है.
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल के एक सहयोगी सरयू राय एक दर्जन से भी ज्यादा मंत्रिपरिषद की बैठक का लगातार बहिष्कार कर रहे है. विभागीय मंत्री के अनुपस्थिति में ही खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित नीतिगत फैसले लिये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री किस विवशता से उन्हें मंत्री पद से सुशोभित कर रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी द्वारा विधायक निधि की राशि से होने वाले निर्माण कार्यों पर 30 प्रतिशत तक की वसूली की जाती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास यह दंभ भरते हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति पर चलती है, वहीं मंत्री परिषद के साथियों का मुख्यमंत्री पर ही विश्वास नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










