रांची : हमने भाषणबाजी नहीं की है काम करके दिखाया है : जेपी नड्डा

Updated at : 14 Jul 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हमने भाषणबाजी नहीं की है काम करके दिखाया है : जेपी नड्डा

रांची : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से भरी पार्टी है. कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने आज इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने आज 2.50 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा को 11 करोड़ […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से भरी पार्टी है. कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने आज इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने आज 2.50 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा को 11 करोड़ सदस्यों की पार्टी बना दिया.
भाजपा में नहीं चलता है जातिवाद व वंशवाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है. यहां जातिवाद, वंशवाद नहीं चलता.
एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है. सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए श्री दास ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से जुड़ने को उत्सुक है. श्री दास ने कहा कि 65 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें राज्य में एक करोड़ वोट प्राप्त करना है. 25 लाख सदस्यता के साथ यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.
जनता से सीधा संवाद कराता है अभियान : प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बड़ी जीत मिली है. हमें इस उत्साह को जन-जन से जोड़ना है. एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायें. सदस्यता अभियान जनता से सीधा संवाद स्थापित कराता है.
हमें घर-घर तक अपने नीतियों कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों के साथ पहुंचने की आवश्यकता है. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश के सह प्रभारी राम विचार नेताम समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने किया. मौके पर हेमलाल मुर्मू, सत्येंद्र तिवारी, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, नवीन जायसवाल, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, मिसफिका हसन, अनिल सिन्हा, हेमंत दास, शिव पूजन पाठक, संजय जायसवाल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola