रांची : बरियातू में दिनदहाड़े लूटपाट, दुकान मालिक को बंदूक की बट से मार किया घायल

Updated at : 13 Jul 2019 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : बरियातू में दिनदहाड़े लूटपाट, दुकान मालिक को बंदूक की बट से मार किया घायल

रांची : राजधानी में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है. चेन छिनतई और महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाओं से पूरा शहर त्रस्‍त है. इस बीच रांची के बरियातू में दिनदहाड़े एक ज्‍वेलरी शॉप से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है. अपराधियों ने दुकान के मालिक को बंदूक की बट […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है. चेन छिनतई और महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाओं से पूरा शहर त्रस्‍त है. इस बीच रांची के बरियातू में दिनदहाड़े एक ज्‍वेलरी शॉप से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है. अपराधियों ने दुकान के मालिक को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया.

जानकारी के अनुसार माया ज्वेलर्स नामक दुकान में दोपहर के करीब तीन बजे हथियार के साथ अपराधियों ने हमला बोल दिया. दुकानदार को बंदूक का भय दिखाकर अपराधियों ने लाखों की ज्‍वेलरी और कैश लूट लिये. दबदबा बनाने के लिए उन लोगों ने दुकानदार पर हमला भी किया.

इसदौरान आसपास के लोगों की नजर जब इसपर पड़ी तो वे लोग दुकानदार को बचाने दुकान की ओर भागे. लोगों को आते देख अपराधी फरार हो गये. घायल दुकानदार का नाम संतोष बताया जा रहा है. संतोष का इलाज रिम्स में चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola