जल है, तो कल है : जानें क्या कर रहा है झारखंड, कैसे करें वाटर रिचार्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में 1251.2 मिलीमीटर औसतन हर साल बारिश होती है, बावजूद इसके प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में यहां जलसंकट नजर आता है. जलसंकट से निपटने के लिए यह जरूरी है कि बारिश के पानी को संग्रहित किया जाये. गौर करने वाली बात यह है कि झारखंड में भूमिगत जल का स्तर भी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में 1251.2 मिलीमीटर औसतन हर साल बारिश होती है, बावजूद इसके प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में यहां जलसंकट नजर आता है. जलसंकट से निपटने के लिए यह जरूरी है कि बारिश के पानी को संग्रहित किया जाये. गौर करने वाली बात यह है कि झारखंड में भूमिगत जल का स्तर भी बहुत अच्छा नहीं है. आंकड़ों के अनुसार यहां सिर्फ 15 ब्लॉक के बलुई इलाके में ही भूगर्भ जल पर्याप्त मात्रा में है. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि बारिश के पानी को संग्रहित किया जाये.
बजट में पानी पर जोर
बजट में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के लिए परपंरागत और नवीन उपायों पर जोर देने की बात कही गयी है.जल निकायों के नवीनीकरण, जल के दोबारा इस्तेमाल और ढांचों के पुनर्भरण, जलविभाजन विकास और गहन वनीकरण, पेयजल की सफाई आदि पर सरकार का जोर है.
झारखंड क्या कर रहा है
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहर के सभी 53 वार्ड में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू किया है. नगर निगम की नवनिर्मित बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाने की शुरुआत की गयी है . पार्षद अपने – अपने वार्ड में बहुमंजिला भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को जरूरी बनायें इस बात पर जोर दिया जा रहा है.
पानी की बूंदों को करें रिचार्ज
गांव हो या शहर. उसे पानीदार बनाने के लिए बारिश की बेशकीमती बूंदों को हर हाल में थामना होगा. गांवों में इन कीमती बूंदों को तालाबों, चेकडैम, डोभा एवं बोराबांध बनाकर रिचार्ज किया जा सकता है. शहरों में रिचार्ज पिट, रिचार्ज पॉन्ड एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर बारिश के पानी को रिचार्ज करने से जलस्तर ऊंचा होगा. किसी भी क्षेत्र को पानीदार बनाने के लिए उस इलाके की निचली सतह पर पानी के रिचार्ज की व्यवस्था करनी चाहिए.
ऐसे कीजिए वाटर रिचार्ज
शहरी क्षेत्रों में रिचार्ज पॉन्ड निचली सतहों में बनाना चाहिए, जहां चारों तरफ का पानी आकर जमा होता हो. रुफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी काफी महत्वपूर्ण है. इससे छतों पर जमा बारिश का पानी बर्बाद नहीं होगा, बल्कि रिचार्ज होकर सतह को पानीदार बनायेगा. इसमें छत के पानी को डाउन पाइपलाइन के जरिये नीचे लाकर रिचार्ज पिट में गिराया जाता है. अपार्टमेंट्स में बोरवेल कर रिचार्ज पिट बनाएं, जबकि सामान्य घरों में सामान्य तरीके से भी रिचार्ज पिट बना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










