बजट से झारखंड के विकास को मिलेगी गति : संजय सेठ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास को गति मिलेगी़ यह बजट गांव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करनेवाला है़ सरकार द्वारा महिला समूह को एक लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है़ इसका सीधा लाभ झारखंड को मिलेगा़ सबसे ज्यादा महिला समूह झारखंड में है. श्री […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय बजट से झारखंड के विकास को गति मिलेगी़ यह बजट गांव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करनेवाला है़ सरकार द्वारा महिला समूह को एक लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है़ इसका सीधा लाभ झारखंड को मिलेगा़
सबसे ज्यादा महिला समूह झारखंड में है. श्री सेठ भाजपा कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मधुमक्खी पालन योजना व मत्स्य पालन को कृषि में शामिल किया गया है़ बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनायी गयी है़
इसका भी बेहतर असर झारखंड की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा़ मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि चोर को एक संप्रदाय विशेष से जोड़ कर विपक्ष खूब शोर मचाता है, परंतु बहुसंख्यक समुदाय के ऊपर हुए हमले पर मौन साध लेता है़ उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण व वोट बैंक की राजनीति है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










