मनरेगा मजदूरी भुगतान में झारखंड पहले नंबर पर

Updated at : 06 Jul 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी भुगतान में झारखंड पहले नंबर पर

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा उनके विभागों (ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य तथा पंचायती राज) के सचिवों ने प्रेस वार्ता में बताया कि समय पर मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड देश में पहले पायदान पर है. इन्हें इनके बैंक खाते में सीधा भुगतान किया जाता है. सूचना भवन में आयोजित प्रेस […]

विज्ञापन

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा उनके विभागों (ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य तथा पंचायती राज) के सचिवों ने प्रेस वार्ता में बताया कि समय पर मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड देश में पहले पायदान पर है. इन्हें इनके बैंक खाते में सीधा भुगतान किया जाता है. सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में रघुवर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी. बताया कि राज्य के सभी जिलों के 25.4 लाख गरीब परिवारों को सखी मंडल से जोड़ा जा चुका है.

वहीं गरीबी उन्मूलन के लिए पूरे राज्य में पूर्व के 40 हजार के मुकाबले दो लाख दो हजार सखी मंडल गठित किये गये हैं. नयी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में मनरेगा के तहत डोभा (315916), सिंचाई कूप (55437), पशु शेड (90207), कंपोस्ट पिट (50845), शौचालय (76740) तथा आंगनबाड़ी केंद्र (2168) बनाये हैं. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 5.28 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 4.54 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं.
शेष आवास 25 सितंबर 2019 तक पूर्ण कराने के बाद इनमें मंत्री, सांसद, विधायक व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कराया जायेगा. गत साढ़े चार वर्षों में 22885 किमी ग्रामीण सड़कों तथा 598 पुल का निर्माण कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola