झारखंड में बीपीओ योजना के तहत सीटें बढ़ीं

Published at :04 Jul 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बीपीओ योजना के तहत सीटें बढ़ीं

रांची : भारत सरकार एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क अॉफ इंडिया (एसटीपीआइ) द्वारा संचालित बीपीअो संवर्द्धन योजना के तहत झारखंड के लिए आवंटित सीटों की संख्या 2950 हो गयी है. इससे इस क्षेत्र में रोजगार के मौके बढ़े हैं. इसके तहत कई बड़ी कंपनियों ने झारखंड में अपने कार्यालय की स्थापना की है. इनमें आइबीएम, टाटा […]

विज्ञापन
रांची : भारत सरकार एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क अॉफ इंडिया (एसटीपीआइ) द्वारा संचालित बीपीअो संवर्द्धन योजना के तहत झारखंड के लिए आवंटित सीटों की संख्या 2950 हो गयी है. इससे इस क्षेत्र में रोजगार के मौके बढ़े हैं. इसके तहत कई बड़ी कंपनियों ने झारखंड में अपने कार्यालय की स्थापना की है. इनमें आइबीएम, टाटा कंसल्टेंसी, आइ साइंट, एआरएफ डिजाइन, नाथ कॉर्प व आइ सर्विसेस शामिल हैं.
यह बात एसटीपीआइ, नामकुम के संयुक्त निदेशक सिद्धार्थ कुमार राय ने कही. वह एसटीपीअाइ सभागार में बुधवार को डिजिटल इंडिया अचीवमेंट एंड फ्यूचर अॉफ टेक्नोलॉजी लेड ट्रांसफॉर्मेशन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. श्री राय ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से रांची के अलावा देवघर में एसटीपीअाइ केंद्र की स्थापना हो चुकी है तथा जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में इसका कार्य जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola