रांची : नयी शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन करेगा शिक्षक संघ

Published at :01 Jul 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नयी शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन करेगा शिक्षक संघ

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है. नयी शिक्षा नीति शिक्षा और शिक्षक विरोधी है. इसमें शिक्षा की गुणवत्ता की बात नहीं कही गयी है. अगर इसमें […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक
रांची : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है. नयी शिक्षा नीति शिक्षा और शिक्षक विरोधी है.
इसमें शिक्षा की गुणवत्ता की बात नहीं कही गयी है. अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगा. आज बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. पुरानी पेंशन योजना अब तक लागू नहीं की गयी. इसे लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक फरवरी में झारखंड में होगी. वह रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक में राज्य पदाधिकारियों के साथ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मिश्रा भी शामिल हुए. मौके पर राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक शिक्षा व शिक्षकों की स्थिति को लेकर चर्चा की गयी. राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय मिश्रा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में बताया. बैठक में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव योगेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार मिश्रा, श्याम किशोर गांधी, अरुण कुमार सिंह और श्याम नारायण झा समेत राज्यभर से आये प्रतिनिधि शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola