रांची : चार दिनों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 6:46 AM
विज्ञापन
रांची : बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. राजधानी का अधिकतम तापमान चार दिनों में करीब 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है. मई माह की शुरुआत से ही लोग गर्मी से परेशान थे. इस बार गर्मी के मौसम में तापमान 39 से 41 डिग्री […]
विज्ञापन
रांची : बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. राजधानी का अधिकतम तापमान चार दिनों में करीब 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है. मई माह की शुरुआत से ही लोग गर्मी से परेशान थे. इस बार गर्मी के मौसम में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच कई दिनों तक रहा. गर्मी के साथ उमस का एहसास भी हुआ.
शुक्रवार को राज्य में मॉनसून के प्रवेश का असर दिखा. करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हुई. बारिश से अधिकतम तापमान गिर गया है. 19 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
वहीं 22 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी के साथ आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 से लेकर 35 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. डालटनगंज में लोगों को 42 डिग्री के तापमान से राहत मिली.
वहां शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कुरडेग में 72 मिमी के आसपास बारिश हुई है. रविवार को भी राज्य के कुछ जिलों में वज्रपात और बारिश हो सकती है. सोमवार से लेकर गुरुवार तक कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










