रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2019 9:47 AM
विज्ञापन
रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 16 जून को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दिन के 1:30 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 16 जून को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दिन के 1:30 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी गयी है. यह सुबह 6:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगा.
यहां हैं परीक्षा केंद्र:ओसीसी हाइस्कूल सामलौंग,ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपूदाना, नंदराज पब्लिक स्कूल बूटी मोड़, लोयला कॉन्वेंट स्कूल डूमरदगा, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी बड़गावां नामकुम, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सेंट्रल एकेडमी बरियातू रोड, कुलदीप हाइस्कूल हरमू, संत पॉल कॉलेज बहुबाजार व संत लुइस हाई स्कूल हरमू.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










