रांची : एचइसी ने मशीनों को अपग्रेड करने के लिए मांगे 550 करोड़

Updated at : 09 Jun 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एचइसी ने मशीनों को अपग्रेड करने के लिए मांगे 550 करोड़

एचइसी प्रबंधन ने भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव एचइसी के तीनों प्लांटों में लगी मशीनें काफी पुरानी हो गयीं रांची : एचइसी प्रबंधन ने कई पुरानी मशीनों को अपग्रेड करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय से 550 करोड़ रुपये की मांग की है. इस संबंध में प्रबंधन ने मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेज दिया […]

विज्ञापन
एचइसी प्रबंधन ने भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
एचइसी के तीनों प्लांटों में लगी मशीनें काफी पुरानी हो गयीं
रांची : एचइसी प्रबंधन ने कई पुरानी मशीनों को अपग्रेड करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय से 550 करोड़ रुपये की मांग की है. इस संबंध में प्रबंधन ने मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेज दिया है. प्रस्ताव में जिन मशीनों को अपग्रेड करना है- उसमें 9000 टन प्रेस मशीन, इलेक्ट्रिकल फर्नेस, वीडी 180 टन मशीन, क्रेन-दो पीस, डीप हॉल बोरिंग मशीन व फर्नेस को एलपीजी में बदलने सहित अन्य मशीनें शामिल हैं. मालूम हो कि एचइसी के तीनों प्लांटों में लगी मशीनें काफी पुरानी हो गयी हैं.
इस कारण मशीनें अपनी क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रही हैं. पूर्व में एचइसी का कई बार पुनरुद्धार हुआ, लेकिन मशीनों का आधुनिकीकरण नहीं हुआ. एचइसी के एक अधिकारी ने बताया कि यदि मशीनों को अपग्रेड कर दिया जाये, तो उत्पादन 600 करोड़ रुपये तक हो सकता है. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि यदि मंत्रालय आर्थिक सहयोग करने की स्थिति में नहीं है, तो प्रबंधन खाली जमीन से राशि की व्यवस्था कर सकता है. इसके लिए मंत्रालय प्रबंधन को अनुमति दे.
एफएफपी के 16 फर्नेस एलपीजी में होंगे तब्दील : एफएफपी के 16 फर्नेस को एलपीजी या पीएनजी में तब्दील करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है. अधिकारी ने बताया कि पूर्व में चार फर्नेस को एलपीजी में तब्दील किया गया था. इससे खर्च में कमी आयेगी और प्रदूषण भी कम होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola