रांची : सूख चूके हैं हरमू हाउसिंग कॉलोनी के ज्यादातर बोरवेल

Updated at : 06 Jun 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सूख चूके हैं हरमू हाउसिंग कॉलोनी के ज्यादातर बोरवेल

रांची : हरमू हाउसिंग कॉलोनी में कल्याण एवं विकास समिति की बैठक हुई. इसमें कॉलोनी के कई लोग शामिल हुए. बैठक में गर्मी और जलसंकट पर चिंता जतायी गयी. बैठक में कहा गया कि कॉलोनी में ज्यादातर बोरवेल सूखने लगे हैं. कॉलोनी के मकान संख्या एचआइ एक से सौ तक और साथ ही ईडब्ल्यूएस के […]

विज्ञापन
रांची : हरमू हाउसिंग कॉलोनी में कल्याण एवं विकास समिति की बैठक हुई. इसमें कॉलोनी के कई लोग शामिल हुए. बैठक में गर्मी और जलसंकट पर चिंता जतायी गयी. बैठक में कहा गया कि कॉलोनी में ज्यादातर बोरवेल सूखने लगे हैं. कॉलोनी के मकान संख्या एचआइ एक से सौ तक और साथ ही ईडब्ल्यूएस के मकानों में डीपवेल बोरिंग से पेयजलापूर्ति की जाती है. पर बोरवेल सूखने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
हाइकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2016 से सीरमटोली स्थित पानी टंकी के पाइप से जलापूर्ति की व्यवस्था की गयी पर यह व्यवस्था भी सिर्फ खानापूर्ति रही. टैंकर से जो पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, वह पर्याप्त नहीं है. बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक योगानंद मिश्र, सचिव शैलेंद्र लाल बख्शी, सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola