रांची : फंदे से लटका मिला बीएसएफ जवान की पत्नी का शव, आत्महत्या की आशंका
Updated at : 06 Jun 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

घर से बच्चे के रोने की आवाज आने के बाद पड़ोसियों को मिली जानकारी रांची : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद बिहार कॉलोनी के रोड नंबर तीन में लवली कॉटेज के रूम नंबर पांच में किराये के घर में रहनेवाली बीएसएफ जवान की पत्नी गुड़िया देवी का शव गमछा के सहारे पंखे से लटका मिला. […]
विज्ञापन
घर से बच्चे के रोने की आवाज आने के बाद पड़ोसियों को मिली जानकारी
रांची : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद बिहार कॉलोनी के रोड नंबर तीन में लवली कॉटेज के रूम नंबर पांच में किराये के घर में रहनेवाली बीएसएफ जवान की पत्नी गुड़िया देवी का शव गमछा के सहारे पंखे से लटका मिला. सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया. टीम ने जांच के लिए कुछ जरूरी सामान जब्त की. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ.
जांच के बाद पुलिस को मामले में आत्महत्या से संबंधित तथ्य मिले हैं. पुलिस ने जब महिला के परिजनों से संपर्क किया, तब उन्होंने रांची आने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया. देर शाम महिला के परिजन बिहार से रांची पहुंचे.
परिजनों ने अभी तक मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. इसलिए पुलिस खबर लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं कर पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पायेगा.
महिला के पति मनीष कुमार सिन्हा बेंगलुरू में बीएसएफ में पदस्थापित हैं. महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में रहती थी. महिला के पति मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद स्थित ओबरा के रहने वाले हैं. 11 बजे महिला के कमरे से छोटे बच्चे के रोने की आवाज आने लगी. आवाज सुन कर पड़ोसी रवि कुमार महतो (जो उनके बच्चे का होम ट्यूटर भी हैं) ने देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था और बच्चा रो रहा है.
दरवाजा में धक्का देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने आवाज लगा कर महिला के बड़े बेटे से टेबल लगाकर दरवाजा खुलवाया. अंदर जाने पर महिला को पंखे से लटका देखा. उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. रवि कुमार महतो ने बताया कि उक्त महिला पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. महिला का भाई धीरज सिन्हा साथ में रहता था, लेकिन तीन दिन पूर्व वह अपने गांव बाराचट्टी, गया चला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




