बीज टेंडर में देरी : सचिव ने निदेशक को किया शो कॉज, जानें क्या है पूरा मामला ?

मनोज सिंहरांची : कृषि विभाग में खरीफ के मौसम में किसानों के बीच बीज वितरण के टेंडर में देरी हो गयी है. विभाग ने चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद टेंडर करने का निर्णय लिया था. टेंडर 24 मई को प्रकाशन के लिए भेज देने का निर्णय हुआ था. लेकिन 27 मई तक प्रकाशन नहीं […]
मनोज सिंह
रांची : कृषि विभाग में खरीफ के मौसम में किसानों के बीच बीज वितरण के टेंडर में देरी हो गयी है. विभाग ने चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद टेंडर करने का निर्णय लिया था. टेंडर 24 मई को प्रकाशन के लिए भेज देने का निर्णय हुआ था. लेकिन 27 मई तक प्रकाशन नहीं होने से नाराज कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कृषि निदेशक गोरख रमेश घोलप को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.इसी बीच श्री घोलप छुट्टी में चले गये हैं. उनके स्थान पर विभाग के संयुक्त सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मंजुनाथ भयंत्री को निदेशक का प्रभार दिया गया है. निदेशक का प्रभार लेने के बाद खरीफ बीज का टेंडर जारी हो गया है.
- टेंडर 24 मई को प्रकाशन के लिए भेज देने का निर्णय हुआ था
- छुट्टी में गये कृषि निदेशक, संयुक्त सचिव को मिला प्रभार
- 15 से 24 जून के बीच प्रमंडल स्तर पर कृषि विभाग की योजनाओं की होगी समीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




