प्रत्याशी बदलने के बाद भी जनता ने भाजपा पर ही लगायी मुहर

मनोज सिंहरांची :रांचीसंसदीय सीट पर प्रत्याशी बदलने का फायदा भी विपक्षी पार्टी उठा नहीं पायी. इस सीट पर भाजपा ने नये प्रत्याशी खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को टिकट देकर दांव खेला था. टिकट काटे जाने का विरोध चार बार के सांसद रामटहल चौधरी ने किया था. पार्टी द्वारा समझाये जाने के बाद भी […]
मनोज सिंह
रांची :रांचीसंसदीय सीट पर प्रत्याशी बदलने का फायदा भी विपक्षी पार्टी उठा नहीं पायी. इस सीट पर भाजपा ने नये प्रत्याशी खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को टिकट देकर दांव खेला था. टिकट काटे जाने का विरोध चार बार के सांसद रामटहल चौधरी ने किया था. पार्टी द्वारा समझाये जाने के बाद भी वह बागी हो गये थे.
निर्दलीय मैदान में कूद पड़े. चुनाव में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा. उनकी जमानत जब्त हो गयी. वहीं संजय सेठ अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़कर करीब पौने तीन लाख मत से जीते. सभी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली. सबसे अधिक बढ़त श्री सेठ को कांके विधानसभा क्षेत्र से मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




