रांची : पांचों एसटी सीट जीतेंगे : भाजपा

Updated at : 09 May 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पांचों एसटी सीट जीतेंगे : भाजपा

रांची : भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का भरपूर साथ मिल रहा है़ केंद्र और राज्य सरकारों ने अनुसूचित जनजाति के पक्ष में अनेक योजनाओं की शुरुआत कर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा है़ श्री […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पाहन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का भरपूर साथ मिल रहा है़ केंद्र और राज्य सरकारों ने अनुसूचित जनजाति के पक्ष में अनेक योजनाओं की शुरुआत कर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा है़ श्री पाहन बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में न सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 5 सीटों पर बड़ी जीत हासिल करेगी, बल्कि अन्य सीटों पर भी उसे अनुसूचित जनजाति के वोटरों का बड़ा समर्थन प्राप्त हुआ है़
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अगली जनगणना के बाद सरना कोड लागू करने की घोषणा की है़ यह सरना समाज के लिए बड़ा तोहफा होगा़ उन्होंने कहा कि अभी भी कांग्रेस, झामुमो, झाविमो सहित विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर नहीं की है़
इन दलों के ऊपर धर्मांतरण में लिप्त शक्तियां हावी है़ं इसलिए ये खुलकर कभी भी सरना समाज के हित में नहीं बोल सकते है़ं प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक होने की बात कही थी़ जबकि डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन ने आरटीआइ से यह स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 के पूर्व कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ था़ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola