ePaper

रांची : महागठबंधन को सभी सीटों पर बहुमत मिलेगा : कांग्रेस

Updated at : 07 May 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महागठबंधन को सभी सीटों पर बहुमत मिलेगा : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस पार्टी ने राज्य में हुए दूसरे चरण के चुनाव में महागठबंधन के सभी चार प्रत्याशियों की भारी मतों से विजयी होने का दावा किया है. पार्टी प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मतदान के रुझानों से स्पष्ट है कि रांची में कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय, खूंटी में कांग्रेस प्रत्याशी काली चरण मुंडा, […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस पार्टी ने राज्य में हुए दूसरे चरण के चुनाव में महागठबंधन के सभी चार प्रत्याशियों की भारी मतों से विजयी होने का दावा किया है. पार्टी प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मतदान के रुझानों से स्पष्ट है कि रांची में कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय, खूंटी में कांग्रेस प्रत्याशी काली चरण मुंडा, हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू एवं कोडरमा से जेवीएम प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी की जीत सुनिश्चित है.
मतदाताओं में बदलाव के लिए रुझान दिखा है. मोदी सरकार की वादाखिलाफी और जनता को छलना महंगा पड़ा है. चार में से तीन सीटों पर भाजपा ने प्रयोग कर प्रत्याशी बदला.
मौजूदा सांसदों को नहीं उतारने का प्रयोग पूरी तरह संघर्ष करता नजर आया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री के दौरों के बावजूद भाजपा प्रत्याशियों की पराजय तय है. भाजपा के पास मुंह छुपाने के लिए कोई जगह नहीं बची है.
राज्य में हुए पहले एवं दूसरे मतदान से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस महागठबंधन को सभी 14 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिलेगा. राज्य में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा. इधर, रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने मतदाताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. उन्होंने स्वयं को लोगों से मिले समर्थन का आभारी बताया है. जनता के बर्ताव से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में अमन का संदेश जायेगा.
जनता का मिजाज पूरी तरह से बदलाव के पक्ष में : अजय
रांची. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग सीट पर हुए चुनाव में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है.
जनता का मिजाज पूरी तरह से बदलाव के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि अहले सुबह मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए उपस्थित मतदाताओं की लंबी कतार ने बदलाव का एहसास करा दिया है. भाजपा को चारों लोकसभा क्षेत्रों में करारी शिकस्त मिलेगी. सरकार के झूठे दावे को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola