झारखंड की 12 सीटों पर 25 महिला प्रत्याशी भी, गीता कोड़ा व अन्नपूर्णा सबसे सशक्त उम्मीदवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

संजय गीता, सुनीता, सबिता, सरिता, सिम्मी व मोनिका भी मैदान में लोहरदगा व चतरा में कोई महिला प्रत्याशी नहीं वहीं खूंटी व जमशेदपुर में सबसे अधिक चार-चार महिलाएं रांची : 17वें लोकसभा चुनाव में झारखंड की 12 सीटों पर कुल 25 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. पलामू की स्वतंत्र उम्मीदवार चंद्रमा देवी का परचा […]
विज्ञापन
संजय
गीता, सुनीता, सबिता, सरिता, सिम्मी व मोनिका भी मैदान में
लोहरदगा व चतरा में कोई महिला प्रत्याशी नहीं
वहीं खूंटी व जमशेदपुर में सबसे अधिक चार-चार महिलाएं
रांची : 17वें लोकसभा चुनाव में झारखंड की 12 सीटों पर कुल 25 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. पलामू की स्वतंत्र उम्मीदवार चंद्रमा देवी का परचा अस्वीकार नहीं होता, तो महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 होती.
गीता, सुनीता, सबिता व सरिता के साथ-साथ सिम्मी, मोनिका, आशा, सुषमा व रजनी भी चुनावी समर में मोरचा ले रही हैं. यह अलग बात है कि इनमें से ज्यादातर जबर्दस्त तरीके से अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए चुनौती पेश नहीं कर रही हैं. लोहरदगा व चतरा सीट को छोड़ शेष 12 लोकसभा सीटों पर अाधी आबादी के लोकतांत्रिक पर्व में शरीक होने से माहौल में एक संपूर्णता आयी है. अब देखना है कि चुनाव के दौरान पूरी आबादी इनके साथ कैसा सलूक करती है.
खूंटी व जमशेदपुर में सबसे अधिक चार-चार महिलाएं चुनावी समर में उतरी हैं. गोड्डा, हजारीबाग व रांची संसदीय सीट पर सिर्फ एक-एक महिला प्रत्याशी खड़ी हैं. दरअसल इस पूरे महिला ब्रिगेड में ज्यादातर प्रत्याशी निर्दलीय हैं या फिर गैर मान्यता प्राप्त छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों से. पर बड़ी पार्टी वाली दो प्रत्याशियों चाईबासा से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा तथा कोडरमा से भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी को सर्वाधिक शक्तिशाली माना जा रहा है.
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने धनबाद (माधवी सिंह) व कोडरमा (कंचन कुमारी) में तथा बहुजन समाज पार्टी ने पलामू (अंजना भुइयां) व खूंटी (इंदुमति मुंडू) ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. उधर गिरिडीह सीट से सिम्मी सुमन शिवसेना की प्रदेश में अकेली प्रत्याशी हैं.
कहां से कौन महिला प्रत्याशी : दुमका से थाकुरुन सोरेन व प्रोबिना मुरमू (दोनों स्वतंत्र). गोड्डा से आशा माकेडे (पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड). राजमहल से मेरी निशा हांसदा (बहुजन शक्ति पार्टी) व मोनिका किस्कु (स्वतंत्र). हजारीबाग से रजनी देवी (जय प्रकाश जनता दल).
पलामू से अंजना भुइयां (बहुजन समाज पार्टी) व सुषमा मेहता (भाकपा माले). खूंटी से सिनिल कंडुलना (राष्ट्रीय सेंगल पार्टी), अबिनाशी मुंडू (हम भारतीय पार्टी), मीनाक्षी मुंडा (स्वतंत्र) व इंदुमति मुंडू (बहुजन समाज पार्टी). कोडरमा से कंचन कुमारी (अॉल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) व अन्नपूर्णा देवी (भाजपा). रांची से सुनीता मुंडा (अंबेडकराइट पार्टी अॉफ इंडिया). धनबाद से माधवी सिंह (अॉल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) व लक्ष्मी देवी (स्वतंत्र). गिरिडीह से सुनीता टुडू (स्वतंत्र) व सिम्मी सुमन (शिवसेना). जमशेदपुर से सबिता कैबरातो (अइहरा नेशनल पार्टी), सरिता आनंद (स्वतंत्र), पानमणि सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर अॉफ इंडिया) व अंजना मेहता (अॉल इंडिया तृणमूल कांग्रेस). सिंहभूम से पुष्पा सिंकू (स्वतंत्र) व गीता कोड़ा (कांग्रेस).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




