रांची : भाजपा ने जनता को ठगा, कांग्रेस ही दे सकती है देश को सशक्त नेतृत्व : सुबोधकांत सहाय

Updated at : 01 May 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा ने जनता को ठगा, कांग्रेस ही दे सकती है देश को सशक्त नेतृत्व : सुबोधकांत सहाय

रांची : महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में झूठ के भरोसे सरकार चलायी है. इसने जनता को ठगा और युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया. यह सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है. इस परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को सशक्त नेतृत्व दे सकती है. कांग्रेस […]

विज्ञापन
रांची : महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में झूठ के भरोसे सरकार चलायी है. इसने जनता को ठगा और युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया. यह सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है.
इस परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को सशक्त नेतृत्व दे सकती है. कांग्रेस ने देश के आजाद होने से पहले से ही इसका नेतृत्व किया और भरोसे की राजनीति की. जनता के इसी भरोसे के बदले कांग्रेस फिर से वापसी करेगी और देश को झूठ और जुमलेबाजी की राजनीति से मुक्ति दिलायेगी. श्री सहाय मंगलवार को कांके विधानसभा के सोसोउलातू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मौके पर भाजपा से राजकुमार और आजसू से कमांडो के नेतृत्व में कई युवक कांग्रेस में शामिल हुए. श्री सहाय ने कहा कि भाजपा व आजसू से न सिर्फ जनता का बल्कि इन दलों के कार्यकर्ताओं का भी मोहभंग हो रहा है.
ऐसे कार्यकर्ता कांग्रेस में आ रहे हैं और पार्टी मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं का स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड और मेगा फूड एंड एग्रीकल्चर समिट के नाम पर करोड़ों रुपयों की बंदरबांट की गयी है. सरकार को शासन करने का कोई हक नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola