रांची :जल्द शुरू हो सकता है रांची-टाटा रोड का काम, मिली चुनाव आयोग की अनुमति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 8:44 AM
रांची : अब रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड का काम शुरू हो सकेगा. सात मार्च को इस परियोजना का शिलान्यास हो गया था. इसके बाद आदर्श आचार संहिता लग जाने की वजह से काम शुरू नहीं सका था. एनएचएआइ ने काम शुरू कराने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी. आयोग ने अब जाकर इसकी अनुमति दे […]
रांची : अब रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड का काम शुरू हो सकेगा. सात मार्च को इस परियोजना का शिलान्यास हो गया था. इसके बाद आदर्श आचार संहिता लग जाने की वजह से काम शुरू नहीं सका था. एनएचएआइ ने काम शुरू कराने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी. आयोग ने अब जाकर इसकी अनुमति दे दी है. इस तरह इसका काम अब जल्द शुरू कराया जायेगा.
जानकारी के मुताबिक इस मार्ग को करीब 163 किमी तक फोर लेन करना है. पहले इसका काफी काम हुआ है. अब एनएचएआइ ने इस अधूरे काम को नये सिरे से बनवाने के लिए परियोजना को चार हिस्सों में बांट दिया है.
चार एजेंसियों को अलग-अलग हिस्सों के काम को पूरा कराने की दिशा में कार्रवाई की गयी है. इसके बाद ही शिलान्यास कराया गया था. शिलान्यास के समय यह तय किया गया था कि इसका काम 18 माह में पूरा कर लिया जायेगा. यानी रांची में विकास से काम शुरू होकर जमशेदपुर-महुलिया तक पूरी सड़क 18 महीने में बन जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










