रांची : गिरिडीह में पीएम की सुरक्षा में लगाये जायेंगे 43 डीएसपी, छह आइपीएस

Published at :27 Apr 2019 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गिरिडीह में पीएम की सुरक्षा में लगाये जायेंगे 43 डीएसपी, छह आइपीएस

रांची : गिरिडीह में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और भ्रमण को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था में राज्य के विभिन्न स्थानों में पदस्थापित डीएसपी रैंक के 43 अफसर, दो प्रशिक्षु आइपीएस राकेश रंजन, कुमार गौरव और चार आइपीएस एसपी एससीआरबी प्रियंका मीणा, […]

विज्ञापन

रांची : गिरिडीह में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और भ्रमण को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा व्यवस्था में राज्य के विभिन्न स्थानों में पदस्थापित डीएसपी रैंक के 43 अफसर, दो प्रशिक्षु आइपीएस राकेश रंजन, कुमार गौरव और चार आइपीएस एसपी एससीआरबी प्रियंका मीणा, सीआइडी एसपी मनोज रतन चौथे, एसपी वायरलेस नौशाद आलम, रेल एसपी जमशेदपुर ऐहतेशाम वकारिब और धनबाद ग्रामीण एसपी अमन कुमार को गिरिडीह प्रतिनियुक्त पर भेजा गया है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है.

पीएम की सुरक्षा में भेजे गये 22 इंस्पेक्टर : गिरिडीह में प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के 22 इंस्पेक्टर और चार जमादार लगाये जायेंगे.
शुक्रवार को सभी पुलिस अफसरों को गिरिडीह जाकर गिरिडीह एसपी को रिपोर्ट करने का निर्देश एसीबी के अधिकारियों ने दिया है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दूसरे जिला से डीएसपी रैंक के अफसर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों को गिरिडीह भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola