ePaper

रांची : ....जब न्यूज 18 के कार्यक्रम में उलझे सुबोध-सीपी, आरोप प्रत्यारोप, दर्शकों ने किया हंगामा

Updated at : 26 Apr 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ....जब न्यूज 18 के कार्यक्रम में उलझे सुबोध-सीपी, आरोप प्रत्यारोप, दर्शकों ने किया हंगामा

रांची : न्यूज 18 के कार्यक्रम एजेंडा झारखंड में पक्ष-विपक्ष की तल्खी दिखी़ कार्यक्रम के दौरान रांची से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राज्य के मंत्री सीपी सिंह उलझ गये. दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाये़ संवाद कार्यक्रम में दोनों के बीच गरमा-गरम बहस हुई़ इधर भाजपा और कांग्रेस […]

विज्ञापन
रांची : न्यूज 18 के कार्यक्रम एजेंडा झारखंड में पक्ष-विपक्ष की तल्खी दिखी़ कार्यक्रम के दौरान रांची से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राज्य के मंत्री सीपी सिंह उलझ गये. दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाये़ संवाद कार्यक्रम में दोनों के बीच गरमा-गरम बहस हुई़
इधर भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने भी शोर-मचाया़ दोनों ओर से हो-हल्ला हुआ़ नेताओं की दलील और भाषण पर एक-दूसरे की ओर से हूटिंग की गयी. भाजपा समर्थकों की हूटिंग से नाराज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय और श्री सहाय सहित कांग्रेस के अन्य नेता कार्यक्रम के बीच में ही उठ कर चले गये़ न्यूज चैनल की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में उभरता झारखंड, बढ़ता झारखंड विषय पर दोनों नेता बोल रहे थे़ श्री सहाय का कहना था कि पिछले 18 वर्षों में झारखंड में प्राथमिकता तय नहीं हुई है़ कोई रोड-मैप नहीं बना़ उद्योग बंद हुए, नये उद्योग नहीं खुले़ स्कूल है, तो शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं है़ं शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया संस्थान नहीं खुला़ सीपी सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 10 वर्षों तक सुबोधकांत एमपी रहे.
केंद्र में मंत्री रहे, वो बतायें कि उन्होंने क्या किया़ सीपी सिंह का कहना था कि स्कूल भवन नहीं बनेगा, तो बच्चे कहां बैठेंगे़ श्री सिंह ने कहा कि सांसद ने जिस काम का शिलान्यास किया था, उसे मैंने पूरा किया़ अगर यह सही नहीं होगा, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा़ कांग्रेस नेता का कहना था कि संसदीय क्षेत्र में पांच-पांच विधानसभा हैं, कोई काम अधूरा रह सकता है़ फूड पार्क का तो इस सरकार ने शिलान्यास किया, उस पर ताला लटका हुआ है़ सुबोधकांत और सीपी सिंह के बीच बहस जोरदार होने लगी, तो एंकर ने कार्यक्रम खत्म करने की घोषणा की़
झारखंड नामधारी पार्टियोंने राज्य की अस्मिता को बेचने का काम किया
न्यूज 18 के एजेंडा झारखंड के कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की नामधारी पार्टियों ने राज्य की अस्मिता को बेचने का काम किया. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य की जनता से किये वादे के तहत झारखंड अलग राज्य का निर्माण कराया.
इसके बाद से राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हो पाया. जबकि झारखंड के साथ ही अन्य दो राज्यों का गठन हुआ, आज वे कहां हैं और झारखंड कहां है़ 2014 में केंद्र व राज्य में भाजपा की बहुमत की सरकार बनी. आज झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी के करीब पहुंच गया है. इससे पहले कांग्रेस, झामुमो ने झारखंड को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था. इन्हें सरकार पर आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola